उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन: सरस्वती नगर के रहवासी बोले- मकान तोड़ने से पहले विकल्प दें – Ujjain News

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन:  सरस्वती नगर के रहवासी बोले- मकान तोड़ने से पहले विकल्प दें – Ujjain News




उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सरस्वती नगर के रहवासियों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। एम.आर. 4 रोड स्थित कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। बुधवार को निगम गेट सभी इकट्‌ठा हुए फिर रहवासियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘हमारे घर मत तोड़ो, न्याय करो’ की मांग उठाई और नगर निगम में आवेदन भी सौंपा। 2018 में टीएंडसीपी एनओसी से हुआ था नियमितीकरण रहवासियों ने बताया कि 2018 में कॉलोनी का नियमितीकरण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की एनओसी के आधार पर किया गया था। उस समय 45 मीटर चौड़ी सड़क का प्रावधान रखा गया था, साथ ही कॉलोनी की सीमा सुरक्षित रखने की बात कही गई थी। रहवासियों के अनुसार, अब विकास योजना 2035 के तहत सड़क चौड़ीकरण में कुछ मकानों को बाधक बताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंटर लाइन के आधार पर असंतुलित तरीके से कार्रवाई की जा रही है। करीब 50 मकानों पर असर की आशंका रहवासी वर्षा रामगोपाल पथरिया ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद परिवारों में तनाव बढ़ गया है। करीब 50 मकान इस योजना से प्रभावित हो सकते हैं और लोगों के सामने रहने का संकट खड़ा हो सकता है। दिलीप सिंह जादौन ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से खाली पड़ी जमीन को छोड़कर उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे मजदूरी करने वाले लोग हैं और बेघर होने पर जीवन यापन मुश्किल हो जाएगा। डॉ. एम.एस. पंवार ने मांग की कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सामने की खाली जमीन का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे आंदोलन किया जाएगा।



Source link