किसान के गेहूं के खेत में आग: मैहर में दो एकड़ से अधिक फसल जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया – Maihar News

किसान के गेहूं के खेत में आग:  मैहर में दो एकड़ से अधिक फसल जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया – Maihar News




मैहर जिले के बेलदरा गांव में एक किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। घटना में किसान लोकनाथ सिंह की दो एकड़ से अधिक फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया बताया जा रहा है कि आग अचानक खेत में भड़क उठी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई, जिससे देखते ही देखते पूरी फसल इसकी चपेट में आ गई। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।



Source link