खरगोन में जानलेवा बना स्पीड ब्रेकर! बाइक उछलने से युवक के गले में फंसा सरिया

खरगोन में जानलेवा बना स्पीड ब्रेकर! बाइक उछलने से युवक के गले में फंसा सरिया


Last Updated:

Khargone News: एमपी के खरगोन के एक युवक मकान बनाने के लिए बाइक से सरिया ले जाते समय स्पीड ब्रेकर पर उछलने के दौरान सरिया उसके गले में फंस गया. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में इलाज के बाद इंदौर रैफर किया गया.

Zoom

Khargone News,(आशुतोष पुरोहित):  मध्य प्रदेश के खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक सद्दाम पिता अहमद मकान बनाने के लिए बाइक से सरिया ले जा रहा था. यह हादसा उस समय हुआ जब वह एक बस को साइड देने के चक्कर में स्पीड ब्रेकर पर बाइक के उछलने से संतुलन खो बैठा और सरिया उसके गले में फंस गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर मानते हुए उसे इंदौर रैफर कर दिया. इस घटना के समय आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत मदद की.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link