खेत पर निर्माण रोकने गए दो लोगों पर हमला: छतरपुर में जमीन विवाद, प्रशासनिक स्टे के बावजूद निर्माण, 9 पर केस – Chhatarpur (MP) News

खेत पर निर्माण रोकने गए दो लोगों पर हमला:  छतरपुर में जमीन विवाद, प्रशासनिक स्टे के बावजूद निर्माण, 9 पर केस – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के सरवई थाना क्षेत्र के ग्राम बिजासीन में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। खेत पर जबरन मकान निर्माण रोकने पहुंचे दो लोगों पर करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, श्रवण मिश्रा की खेत की जमीन पर गोविंद मिश्रा सहित अन्य लोग जबरन मकान निर्माण कर रहे थे। इस जमीन को लेकर पहले से ही प्रशासनिक स्तर पर स्टे लगा हुआ था, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी था। बताया जा रहा है कि जब श्रवण मिश्रा (37) और उमाकांत मिश्रा (50) मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गोविंद मिश्रा, मोहन मिश्रा, कृष्णा शुक्ला, भोले शुक्ला, जितेंद्र पांडेय, रामलखन मिश्रा, अवधेश मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा और प्रीतम मिश्रा सहित करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में श्रवण मिश्रा और उमाकांत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(1), 191(3), 190, 296(ए), 115(2) और 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



Source link