ग्रीन होंगे KKR की प्लेइंग XI से OUT? रसेल का हमवतन लेगा सवा करोड़ी की जगह!

ग्रीन होंगे KKR की प्लेइंग XI से OUT? रसेल का हमवतन लेगा सवा करोड़ी की जगह!


होमखेलक्रिकेट

ग्रीन होंगे KKR की प्लेइंग XI से OUT? रसेल का हमवतन लेगा सवा करोड़ी की जगह!

Last Updated:

KKR vs SRH IPL 2026: कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीम आईपीएल 2026 का अपना पहला-पहला मैच हार चुकी है. अब गुरुवार को होने वाले मैच में दोनों ही टीम अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेंगी. चर्चा है कि इस मैच के लिए कैमरन ग्रीन की जगह वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल को मौका मिल सकता है.

Zoom

कैमरन ग्रीन के रोल को लेकर केकेआर में बवाल हो रहा है

कोलकाता: आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है. 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदे गए सबसे महंगे विदेशी प्लेयर कैमरन ग्रीन का पत्ता कट सकता है. कुछ अहम गेंदबाजों के चोटिल होकर बाहर हो जाने से केकेआर का बॉलिंग अटैक कमजोर हुआ है. मुंबई के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का प्लान क्या होगा, चलिए समझते हैं.

भयंकर कमजोर नजर आ रहा बॉलिंग अटैक
दरअसल, हर्षित राणा और आकाश दीप पहले ही बाहर हो चुके हैं जबकि मथीशा पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलना बाकी है, इसके अलावा 25.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए कैमरन ग्रीन फिलहाल सिर्फ बतौर बैटर ही खेलेंगे, उन्हें बॉलिंग की अनुमति नहीं है. केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण की कमजोरी मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में स्पष्ट तौर पर नजर आई, जहां उसकी टीम 220 रन का बचाव नहीं कर सकी थी.

ग्रीन के गेंदबाजी ना करने से बड़ा हुआ आईपीएल में विवाद

रोवमैन पॉवेल करेंगे कैमरन ग्रीन को रिप्लेस?
अब कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने के कारण केकेआर उनकी जगह पर वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग इलेवन में खिलाने के बारे में सोच सकता है. पॉवेल ने टी-20 विश्व कप में 147.52 के स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाए थे, उन्होंने भारत के खिलाफ इसी मैदान पर सुपर आठ के मैच में 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन का स्कोर खड़ा किया था. केकेआर इस मैच के लिए टर्निंग विकेट तैयार करने के बारे में सोच रहा है, लेकिन तब भी 200 का स्कोर औसत माना जाएगा. ग्रीन ने पहले मैच में 10 गेंद पर 18 रन बनाए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग मैनेजमेंट के निर्देशों के कारण उन्होंने गेंदबाजी नहीं की.

केकेआर और सनराइजर्स दोनों की ताकत बॉलिंग
कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों की ताकत बल्लेबाजी है. दोनों ही टीम के पास काफी मजबूत बैटर्स हैं. ऐसे में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है. केकेआर की टीम अपने स्पिनरों की फॉर्म में वापसी को लेकर उत्सुक होगी जबकि सनराइजर्स को भी अपने गेंदबाजी विभाग में काफी सुधार करना होगा. ईडन गार्डंस केकेआर का गढ़ रहा है, जिसने 2008 से यहां खेले गए 95 मैचों में से 54 मैच जीते हैं.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link