ग्वालियर में एक किशोर की मारपीट के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। शहर के लाइन नंबर 8 क्षेत्र में रहने वाली प्रीति रजक ने अपने बेटे की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, प्रीति रजक अपने दो नाबालिग बेटों के साथ रहती हैं। उनका बड़ा बेटा चुन्नू उर्फ कृष्णा 26-27 तारीख की दरमियानी रात करीब 2 बजे मारपीट का शिकार हुआ था। काम से लौटते समय युवक ने रोका आवेदन में बताया गया कि कृष्णा क्रोकरी का काम करके घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आयुष खटीक नाम का युवक मिला, जिसने उसे रोक लिया। परिजनों के अनुसार, आयुष ने किशोर को गलत काम करने के लिए उकसाया। मना करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद से घर से गायब मारपीट की घटना के बाद से कृष्णा भयभीत हो गया और अगले दिन से ही घर से लापता है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पीड़ित मां ने एसएसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी और फायरिंग से जुड़ा एक वीडियो भी सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने और किशोर की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं। जांच जारी, आरोपी की तलाश पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
Source link