छतरपुर चौक बाजार के सोना-चांदी पॉलिश सेंटर में आग: अंदर एलपीजी सिलेंडर भी रखे, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर चौक बाजार के सोना-चांदी पॉलिश सेंटर में आग:  अंदर एलपीजी सिलेंडर भी रखे, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर के चौक बाजार स्थित एक सोना-चांदी पॉलिश सेंटर में बुधवार को आग लग गई। दुकान के अंदर एलपीजी सिलेंडर भी रखा हुआ था। बड़े विस्फोट के डर से लोग आग बुझाने नहीं जा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह आग अब्दुल उजाल पॉलिश एवं छिलाई सेंटर में लगी, जहां सोने-चांदी के आभूषणों की पॉलिश और छिलाई का काम होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक भड़की और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में एलपीजी गैस सिलेंडर रखे हुए थे। पुलिस ने संभाली स्थिति
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए इलाके को खाली कराना शुरू किया। पुलिस आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दे रही है। इस घटना के बाद पूरे चौक बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों को डर है कि यदि सिलेंडर में विस्फोट होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। देखें मौके की तीन तस्वीरें



Source link