जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं – Harda News

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं – Harda News



भास्कर संवाददाता | हरदा प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम चारखेड़ा के रामविलास के खेत के टूटे बिजली खंबों, बेड़ी की गीताबाई की फसल कटने में रोक और नयापुरा के रामभरोस की भूमि सीमांकन जैसी शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना और वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं पर भी तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर, एसडीएम और अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।



Source link