धार में हनुमान जन्मोत्सव पर डंका यात्रा: शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल – Dhar News

धार में हनुमान जन्मोत्सव पर डंका यात्रा:  शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल – Dhar News




धार शहर में हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व बुधवार शाम को डंका यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ किलकिला गेट से हुआ और यह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। अभिनेता विक्रम मस्ताल यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें बाहुबली स्वरूप में हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए और हाथों में गदा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। शहर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्थाएं की गई थीं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी और सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। आयोजनकर्ता रोहित कामदार ने बताया कि धार शहर में इस प्रकार की डंका यात्रा पहली बार निकाली गई है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।



Source link