न किसी का डर, न क्रिकेटरों से दोस्ती, अर्जुन ने पहले इंटरव्यू में कई राज खोले

न किसी का डर, न क्रिकेटरों से दोस्ती, अर्जुन ने पहले इंटरव्यू में कई राज खोले


होमखेलक्रिकेट

न किसी का डर, न क्रिकेटरों से दोस्ती, अर्जुन ने पहले इंटरव्यू में कई राज खोले

Last Updated:

Arjun Tendulkar First Interview: अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं. इस ऑलराउंडर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि क्रिकेट की दुनिया में उनका कोई दोस्त नहीं है. मैदान के शोर से दूर, गोवा में पांच कुत्तों के साथ सुकून तलाशने वाले अर्जुन ने बताया कि क्यों उन्हें आलोचना से डर नहीं लगता और कैसे युवराज सिंह उनके आदर्श बने.अर्जुन की यह कहानी एक ऐसे युवा की है जो महानता के साये से बाहर निकलकर अपनी खुद की मिट्टी की खुशबू तलाश रहा है. बिना किसी क्रिकेटर दोस्त के और अपनी शर्तों पर जीने वाले अर्जुन अब लखनऊ के मैदान पर यह साबित करने उतरे हैं कि उनमें सिर्फ तेंदुलकर ‘नाम’ नहीं, बल्कि ‘दम’ भी है.

Zoom

अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार दिया इंटरव्यू.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का बेटा होना कोई आसान बात नहीं है. जहां दुनिया आपकी तुलना खेल के सबसे महान खिलाड़ी से करती है, वहीं मैदान पर आपकी हर हरकत को बारीकी से परखा जाता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने हाल में एक पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी, करियर के संघर्षों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. इस इंटरव्यू की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के बावजूद अर्जुन का कोई भी करीबी दोस्त क्रिकेट की दुनिया से नहीं है.

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जब अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) से उनके दोस्तों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया. अर्जुन ने खुलासा किया कि उनके ज्यादातर दोस्त क्रिकेट नहीं खेलते और न ही उन्हें खेल की बहुत गहरी समझ है. अर्जुन ने कहा, ‘सच कहूं तो मेरा कोई क्रिकेटर दोस्त नहीं है. मेरे ज्यादातर दोस्त क्रिकेट की दुनिया से बाहर के हैं. हम जब साथ बैठते हैं, तो क्रिकेट पर कोई बात नहीं होती क्योंकि उन्हें इसके बारे में ज्यादा पता ही नहीं है.’

अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार दिया इंटरव्यू.

अर्जुन तेंदुलकर ने पांच डॉग्स का किया जिक्र
यह खुलासा दिलचस्प है क्योंकि आमतौर पर खिलाड़ी अपने खेल के साथियों के साथ ही ज्यादा समय बिताते हैं. शायद यही वजह है कि अर्जुन मैदान के बाहर के दबाव से खुद को दूर रख पाते हैं. जब उनसे पूछा गया कि वह इतने शांत कैसे रहते हैं, तो उन्होंने गोवा में अपने पांच कुत्तों का जिक्र किया. अर्जुन ने बताया कि उनके साथ समय बिताना ही उनके लिए सबसे बड़ा स्ट्रेस-बस्टर है.

ट्रोलिंग से नहीं डरते अर्जुन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर का बेटा होने के नाते अर्जुन को अक्सर नेपोटिज्म के तानों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. आलोचकों का मानना है कि उन्हें मौके सिर्फ उनके नाम की वजह से मिलते हैं. हालांकि, अर्जुन इन बातों से बेअसर नजर आए. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें आलोचना या सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से डर लगता है, तो उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा, ‘नहीं, मुझे किसी आलोचना का डर नहीं है.’ अर्जुन का यह शांत रवैया दर्शाता है कि उन्होंने बाहरी शोर को नजरअंदाज करना सीख लिया है और उनका पूरा ध्यान केवल अपने खेल को सुधारने पर है.

मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स तक का सफर
आईपीएल 2026 के सीजन से पहले अर्जुन तेंदुलकर के लिए एक बड़ा बदलाव आया है. मुंबई इंडियंस में कई सालों तक रहने के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके नहीं मिल पाए. जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में अर्जुन बेंच पर ही ज्यादा नजर आए. ब वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा हैं.हालांकि यहां मोहम्मद शमी, मयंक यादव, मोहसिन खान और एनरिक नॉर्किया तेज गेंदबाजों की फौज है, लेकिन अर्जुन की खासियत उनकी ऑलराउंड क्षमता है. एलएसजी उन्हें निचले मध्य क्रम में एक ‘हार्ड-हिटिंग’ बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है.

युवराज सिंह को मानते हैं आदर्श
इंटरव्यू के दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब अर्जुन से उनके आदर्श के बारे में पूछा गया. अपने पिता सचिन के अलावा, अर्जुन ने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम लिया. जब उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि क्या उन्हें युवी की गेंदबाजी पसंद है, तो अर्जुन ने मुस्कराते हुए कहा, ‘वह एक स्पिनर थे और मैं एक तेज गेंदबाज हूं. मैंने उन्हें हमेशा उनकी बल्लेबाजी और मैच जिताने की क्षमता के लिए पसंद किया है.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link