बड़वानी में हनुमान प्रकटोत्सव पर पालकी यात्रा: शहर में भक्त भजनों पर झूमे, कल कई जगह भंडारे, बजरंगबली का पूजन – Barwani News

बड़वानी में हनुमान प्रकटोत्सव पर पालकी यात्रा:  शहर में भक्त भजनों पर झूमे, कल कई जगह भंडारे, बजरंगबली का पूजन – Barwani News




बड़वानी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम है और पूरा शहर भक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। बुधवार शाम को शहर में पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु झूमते-गाते शामिल हुए। वहीं, कल यानी 2 अप्रैल को शहर में कई जगहों पर पूजन और भंडारों का आयोजन होगा। संकट मोचन तीर्थ हनुमान टेकड़ी से शुरू हुई यह पालकी यात्रा झंडा चौक के श्रीराम कृष्ण मंदिर से आगे बढ़ रही है। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा है। शहर के अलग-अलग रास्तों से गुजर रही इस यात्रा का लोग फूलों से स्वागत कर रहे हैं। इससे पहले सुंदरकांड और अखंड रामायण पाठ जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी पूरे हो चुके हैं। कल होगा भंडारा, उमड़ेगी भीड़ हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुरुवार को शहर में कई जगहों पर प्रसादी बांटी जाएगी। नवलपुरा के श्री बजरंग सेवा समिति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भंडारा कराएगी। इसके अलावा सेगांव हनुमान टेकड़ी पर भी शाम से प्रभु की इच्छा तक प्रसादी वितरण चलता रहेगा। इन आयोजनों में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सेवा समितियों ने पूरी की तैयारियां मंदिर समितियों और सेवादारों ने भंडारे के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। समितियों ने लोगों से अपील की है कि वे परिवार के साथ इन कार्यक्रमों में पहुंचें और धर्म का लाभ उठाएं। शहर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी खास ध्यान रखा जा रहा है ताकि श्रद्धालु आराम से दर्शन और भोजन कर सकें।



Source link