Last Updated:
Dewas News: इसके बावजूद राजू सोनी ने बीजेपी नेत्री से संबंध जारी रखे. 25 मार्च को उनके बीच फिर से विवाद हुआ और राजू सोनी ने पत्नी को धमकी दी. मारपीट का वीडियो और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
राजू सोनी को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई.
रिपोर्ट- वरुण राठौर, देवास. मध्य प्रदेश के देवास में भाजपा के नगर मंत्री राजू सोनी को पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर पत्नी के साथ मारपीट करने और एक भाजपा नेत्री से नजदीकियां रखने के आरोप लगे हैं. इस पूरे मामले ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तर पर चर्चा तेज कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, राजू सोनी की पत्नी ने 26 मार्च को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति के एक भाजपा नेत्री से संबंध हैं, जिसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होता था. पत्नी ने बताया कि 14 मार्च को बाजार में पति को उक्त महिला के साथ देखने पर विरोध करने पर रात में उनके साथ मारपीट की गई.
पीड़िता के अनुसार, पहले भी दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां समझौता हुआ था. इसके बावजूद आरोप है कि राजू सोनी ने भाजपा नेत्री से संबंध जारी रखे और 25 मार्च को फिर से विवाद और धमकी दी. इस बीच मारपीट का वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
विरोध के बावजूद जारी है प्रेम-प्रसंग
बीजेपी नेता की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को आवेदन दिया है. विरोध के बावजूद उनके पति राजू सोनी का भाजपा नेत्री नीतू जाधव से प्रेम-प्रसंग बदस्तूर जारी है. भाजपा नेत्री उन्हें धमकी दे रही है कि वह उनकी हत्या करवा देगी. वह उन्हें सड़क पर निर्वस्त्र घुमाएगी. पति ने उनके साथ और उनकी 11 साल की बेटी के साथ भी मारपीट की. उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.
एसडीएम कोर्ट से मिल गई जमानत
कोतवाली टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने मंडल अध्यक्ष की अनुशंसा पर राजू सोनी और महिला नेत्री नीतू जाधव को पार्टी पदों से हटा दिया है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.