अनूपपुर के राजनगर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिषद कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस का आरोप है कि परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह राजनैतिक द्वेष के चलते भेदभावपूर्ण नीति अपना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने CMO को ज्ञापन देकर सभी राजनैतिक दलों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है। कांग्रेस को काम का बहाना, भाजपा के लिए खुला हॉल विवाद की शुरुआत दो दिन पहले हुई, जब जिला कांग्रेस सेवा अध्यक्ष के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में प्रस्तावित थी। कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि बैठक से महज कुछ घंटे पहले परिषद अध्यक्ष ने यह कहते हुए भवन देने से इनकार कर दिया कि वहां निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने जब मौके पर जाकर देखा तो हॉल पूरी तरह खाली पाया गया। दो दिन बाद उसी भवन में हुई भाजपा की बैठक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश का मुख्य कारण यह रहा कि जिस भवन को “काम चलने” का हवाला देकर उन्हें नहीं दिया गया, उसी राजीव भवन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर की बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस ने इसे सत्ता पक्ष की मनमानी और विपक्षी संगठन के प्रति द्वेषपूर्ण कार्रवाई करार दिया है। परिषद घेराव कर सीएमओ को दिया ज्ञापन भेदभावपूर्ण रवैये से नाराज जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएमओ को ज्ञापन दिया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में सार्वजनिक संपत्तियों के उपयोग में इस तरह का पक्षपात जारी रहा, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Source link