Last Updated:
Turning Point: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आईपीएल में जीत से शुरुआत की. दिल्ली ने अपने पहले मैच में एलएसजी को 6 विकेट से हराया. दिल्ली की इस जीत के नायकर रहे समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स.जिन्होंने पांचवें विकेट के लिए दिल्ली की ओर से सबसे बड़ी 119 रन की साझेदारी की. दोनों ने मुश्किल समय में क्रीज पर कदम रखा और टीम को जीत दिलाकर ही सांस ली.
समीर रिजवी ने अकेले मैच का पासा पलट दिया.
नई दिल्ली. जब इरादे फौलादी हों, तो उम्र और अनुभव सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाते हैं. आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में समीर रिजवी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 26 रन पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर खड़ी थी, तब ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में मैदान पर उतरे समीर रिज़वी ने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया. दिल्ली के टॉप ऑर्डर के ताश के पत्तों की तरह ढहने के बाद स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था. ऋषभ पंत, केएल राहुल और डेविड मिलर जैसे दिग्गज पवेलियन लौट चुके थे. ऐसे कठिन समय में उत्तर प्रदेश के युवा सितारे समीर रिज़वी ने मोर्चा संभाला. उन्होंने अपनी 47 गेंदों की नाबाद 70 रन की पारी में न केवल समझदारी दिखाई, बल्कि लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां भी उड़ा दीं. रिजवी के बल्ले से निकले 4 शानदार छक्कों और 5 चौकों ने दिल्ली के खेमे में नई जान फूंक दी.समीर की पारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.
समीर रिजवी (Samir Rizvi) को दूसरे छोर पर ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39) का भरपूर साथ मिला. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 110 रनों की अटूट साझेदारी हुई, जिसने लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से जीत छीन ली. रिजवी ने जिस तरह से दबाव को सोखा और अंत में अब्दुल समद की गेंद पर छक्का जड़कर स्टाइल में मैच खत्म किया. उसने यह साबित कर दिया कि दिल्ली ने उन पर जो भरोसा जताया था, वह पूरी तरह सही था. इससे पहले, दिल्ली की जीत की नींव उनके गेंदबाजों ने रखी थी. लुंगी एनगिडी (27/3) और टी नटराजन (29/3) की धारदार गेंदबाजी के सामने लखनऊ की पूरी टीम 18.4 ओवर में 141 रनों पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट झटककर लखनऊ की कमर तोड़ दी थी.
समीर रिजवी ने अकेले मैच का पासा पलट दिया.
लेकिन इस मैच की पूरी कहानी ‘मैच विनर’ समीर रिज़वी के इर्द-गिर्द सिमटी रही. मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई उनकी यह जुझारू पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी. दिल्ली कैपिटल्स ने इस 6 विकेट की जीत के साथ आईपीएल 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पांचवें ओवर में 26 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए. लोकेश राहुल (00) ने मोहम्मद शमी (28 रन पर एक विकेट) की पारी की पहली गेंद पर डीप प्वाइंट पर मोहसिन खान को कैच थमाया. नितीश राणा (15) ने शमी और प्रिंस यादव (20 रन पर दो विकेट) पर चौके जड़े. उन्होंने शमी पर छक्का भी मारा लेकिन मोहसिन (19 रन पर एक विकेट) की गेंद पर स्लिप में समद को कैच दे बैठे. सलामी बल्लेबाज पथमु निसांका (01) ने प्रिंस की गेंद को हवा में लहराकर विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत को कैच थमाया जबकि इसी ओवर में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (00) भी बोल्ड हो गए. दिल्ली ने पावर प्ले में चार विकेट पर 33 रन बनाए.
ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने विकेटों के पतन पर विराम लगाया. रिजवी ने एनरिच नोर्किया की गेंद पर विकेट के पीछे छक्का जड़कर आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. स्टब्स ने शमी पर चौका मारा जबकि रिजवी ने स्पिनर शाहबाज अहमद का स्वागत तीन चौकों के साथ किया. रिजवी ने एडेन मारक्रम की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. दिल्ली को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी और रिजवी ने मोहसिन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और फिर समद पर छक्के के साथ दिल्ली को जीत दिला दी.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें