Last Updated:
Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने ब्यूनस आयर्स में संभवतः आखिरी घरेलू मैच में जाम्बिया पर अर्जेंटीना की 5-0 जीत में गोल और असिस्ट किया, टीम अब विश्व कप की तैयारी में है.
लियोनेल मेसी क्या अर्जेंटीना में अपना आखिरी मैच खेल गए?
ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम की तरफ से घरेलू मैदान पर संभवतः अपने आखिरी मैच में लियोनेल मेसी ने विश्व कप फुटबॉल से पहले खेले गए मैत्री मैच में मंगलवार को यहां जाम्बिया के खिलाफ अपनी टीम की 5-0 से शानदार जीत में एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की.
ब्यूनस आयर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में 38 वर्षीय मेसी ने चौथे मिनट में जूलियन अल्वारेज को गोल करने में मदद की और फिर 43वें मिनट में गोल किया.
दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और उनसे अर्जेंटीना को एक और विश्व कप जिताने में मदद करने की अपील लगाई. विश्व कप 11 जून से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा.
अर्जेंटीना के लिए निकोलस ओटामेंडी और वैलेन्टिन बारको ने भी गोल किए. मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में भी विश्व कप जीता था. वह ग्रुप जे में 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा, जिसके बाद वह 22 जून को ऑस्ट्रिया और 27 जून को जॉर्डन से भिड़ेगा.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें