रेलवे ने भीलटदेव मंदिर पर चलवाया बुलडोजर, VIDEO: मूर्ति उखाड़कर टंकी में फेंकी, 500 से ज्यादा घर तोड़े; स्थानीय बोले- खंडवा को पाकिस्तान बना दिया गया – Khandwa News

रेलवे ने भीलटदेव मंदिर पर चलवाया बुलडोजर, VIDEO:  मूर्ति उखाड़कर टंकी में फेंकी, 500 से ज्यादा घर तोड़े; स्थानीय बोले- खंडवा को पाकिस्तान बना दिया गया – Khandwa News




मध्य प्रदेश के खंडवा में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भीलटदेव मंदिर तोड़ दिया। मंदिर तोड़ने से पहले मूर्ति को उखाड़कर पानी की टंकी में फेंक दिया। तोड़ने और फेंकने के वीडियो सामने आए। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मामला सूरजकुंड क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के संयोजक माधव झा सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का विरोध जताया। उनका आरोप है कि रेलवे की जमीन पर बने अन्य धार्मिक ढांचों, जैसे चर्च और दरगाह, पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि मंदिर को निशाना बनाया गया। मंदिर 40 साल पुराना मंदिर को तोड़ा गया वहीं हिंदू संगठन के नेता डॉ. अनीस अरझरे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खंडवा को पाकिस्तान बना दिया गया है। मंदिरों को टारगेट किया जा रहा है। मंदिर और आसपास का बस्ती क्षेत्र करीब 40 साल पुराना है। पिछले 9 दिनों से लगातार कार्रवाई चल रही है। दो जगह मंदिर तोड़े जाने का दावा जानकारी के मुताबिक, बुधवार को खंडवा में दो अलग-अलग जगहों पर मंदिर तोड़े जाने की बात सामने आई। सुबह नागचून रोड और शाम को रेलवे की कार्रवाई में भीलटदेव मंदिर तोड़े जाने का दावा किया गया। कहासुनी के बीच तय किया गया कि पहले चर्च और दरगाह तोड़ी जाएगी, उसके बाद बाकी अतिक्रमण हटाया जाएगा। नोटिस नहीं देने के आरोप मंदिर सहित करीब एक हजार से ज्यादा निर्माणों को लेकर रेलवे ने पहले कोई लिखित नोटिस जारी नहीं किया था। मुनादी कराकर क्षेत्र को रेलवे की जमीन बताते हुए अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद लोगों ने विरोध किया और जमीन को राजस्व की बताकर कार्रवाई पर सवाल उठाए। कलेक्टर ने सीमांकन कराया विवाद बढ़ने पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जमीन का सीमांकन कराया, जिसमें कई जगह राजस्व भूमि सामने आई। इसके बावजूद रेलवे ने कार्रवाई जारी रखते हुए दावा किया कि संबंधित जमीन उसे हस्तांतरित की जा चुकी है। अतिक्रमण हटाना जरूरी है। 500 से ज्यादा मकान टूटे, 2 हजार से अधिक लोग बेघर हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान में अब तक 500 से ज्यादा मकान तोड़े जा चुके हैं, जिससे करीब 500 परिवारों के 2 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को नगर निगम की मल्टी में फ्लैट देने की बात कही जा रही है। कांग्रेस बोली- धर्म के नाम पर वोट मांगने वाले चुप क्यों हैं? मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लु राठौर ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर उसके नेता चुप हैं। धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली बीजेपी कहां है? सरकार क्यों चुप है? सुपरवाइजर ने खुद मूर्ति विसर्जित की भुसावल रेलवे डिवीजन के PRO जीवन चौधरी ने बताया कि जिस छोटे मंदिर की बात हो रही है, उसे रेलवे के एक सुपरवाइजर ने बनवाया था, जो अब रिटायर हो चुके हैं। अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान उसी सुपरवाइजर ने मंदिर की मूर्ति का विसर्जन किया। पूरे रूट पर अतिक्रमण हटाया जा रहा उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। रेलवे की जमीन पर बने सभी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं और आगे भी हटाए जाते रहेंगे। दिल्ली से मुंबई तक पूरे रूट पर रेलवे अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ कंपाउंडिंग का काम भी कर रहा है। तीसरी-चौथी लाइन के लिए कार्रवाई चल रही रेलवे के अनुसार, खंडवा से भुसावल के बीच प्रस्तावित 131 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण को आसान बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। पटरियों के आसपास बनी इमारतों को हटाया जा रहा है, ताकि नई लाइन के लिए जगह मिल सके। भविष्य में अतिक्रमण रोकने की तैयारी रेलवे के IOW (इंस्पेक्टर ऑफ वर्क्स) अरविंद रजक ने बताया कि इन जगहों पर रेलवे क्वार्टर और दफ्तर बनाए जाएंगे। साथ ही जमीन की सीमा पर कंक्रीट की चारदीवारी बनाई जाएगी, ताकि भविष्य में अतिक्रमण न हो सके।



Source link