शाजापुर के जलोदा गांव में बुधवार दोपहर एक 10 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। जलोदा निवासी अखिलेश (10 साल), पिता शंकर, अपने घर के बाहर लगी पानी की मोटर का वायर निकालने गया था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान हुई मौत घटना के बाद परिजन तुरंत बालक को शाजापुर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के लिए रखवाया गया शव बच्चे का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अस्पताल द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link