शामगढ़ में पत्नी ने पति को बेहोश कर कैंची मारीं: सीने-गले पर वार; शादी से नाराज थी, पुलिस ने जेल भेजा – Garoth News

शामगढ़ में पत्नी ने पति को बेहोश कर कैंची मारीं:  सीने-गले पर वार; शादी से नाराज थी, पुलिस ने जेल भेजा – Garoth News




मंदसौर जिले के शामगढ़ में एक पत्नी ने अपने ही पति पर जानलेवा हमला किया है। बुधवार को 19 साल के सूरज सिंह ने अपनी पत्नी मनीषा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने धोखे से उन पर हमला किया। सूरज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। 31 मार्च को जब पत्नी ससुराल आई, तो उसने पति से कहा कि वह उसे एक “जबरदस्त गिफ्ट” देना चाहती है। पति को लगा कि कोई अच्छा सरप्राइज मिलेगा, लेकिन पत्नी ने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। हाथ-पैर बांधकर कैंची से किए कई वार जब सूरज बेहोश हो गया, तो पत्नी ने उसके हाथ पीठ के पीछे बांध दिए और मुंह पर रुमाल लगा दिया। इसके बाद उसने कपड़े काटने वाली कैंची से पति के सीने, गले और पीठ पर कई वार किए। जब पत्नी पति को पूरी तरह खत्म करने के इरादे से रस्सी लेने गई, तभी मौका पाकर सूरज वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पत्नी को पकड़ा पति की शिकायत मिलते ही शामगढ़ पुलिस ने आरोपी पत्नी मनीषा को गिरफ्तार कर लिया। 1 अप्रैल को उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।



Source link