सरकारी बारदाने की कमी के बीच वेयरहाउस पर छापा: भाजपा विधायक के वेयरहाउस में बारदानों में मिला 500 टन गेहूं – Bhopal News

सरकारी बारदाने की कमी के बीच वेयरहाउस पर छापा:  भाजपा विधायक के वेयरहाउस में बारदानों में मिला 500 टन गेहूं – Bhopal News




बैरसिया में सरकारी गेहूं खरीदी शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायक विष्णु खत्री के भागवती वेयरहाउस में बड़े पैमाने पर गेहूं का स्टॉक मिला है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर बनी जांच समिति ने वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यहां 6 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं मिला। इनमें 5 हजार क्विंटल (500 टन) गेहूं 50-50 किलो के नए बोरों में भरा था, जिनकी संख्या 11,700 है। 550 क्विंटल गेहूं गोदाम में खुले में रखा था। समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल के आधार पर इसकी कीमत 1.43 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। यह गेहूं किसानों से लिया गया। वेयरहाउस की क्षमता 2200 मैट्रिक टन है। खरीदी शुरू होने से पहले ही 12 हजार बारदाने (बोरे) पहुंचा दिए गए थे, जिनमें स्टॉक भरा गया। जांच टीम की रिपोर्ट में इस गड़बड़ी का उल्लेख है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। जिन किसानों ने गेहूं बेचा, उन्हें खरीदी में शामिल नहीं करेंगे भागवती वेयरहाउस के साथ खरीदी करने वाली स​मिति को केंद्र की सूची से हटाकर ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है। साथ ही यहां गेहूं बेचने वाले 35-40 किसानों को 10 अप्रैल से शुरू हो रही सरकारी खरीदी में शामिल नहीं किया जाएगा। इनकी भूमिका की जांच…
वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के शाखा प्रबंधक एलपी लौहार, खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मयंक द्विवेदी, पुष्पराज पाटिल, नागरिक आपूर्ति निगम के ऑपरेटर मोहन नागर की भूमिका की जांच भी कराई जा रही है। यहां भी जांच: कर्मचारी चाबी लेकर भागा, मोबाइल बंद
जांच टीम ने बैरसिया क्षेत्र के एक दर्जन वेयरहाउसों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एक वेयरहाउस (जीईसी) का कर्मचारी चाबी लेकर भाग गया। मोबाइल भी बंद कर लिया। एक अन्य स्थान पर वेयरहाउस के बाहर भी गेहूं का स्टॉक मिला, जिसे जांच में शामिल किया गया है। जनपद अध्यक्ष बैरसिया के पति भाजपा नेता कुबेर सिंह गुर्जर से जुड़ा वेयरहाउस भी जांच के दायरे में होने की जानकारी सामने आई है। शाखा प्रबंधक एलपी लौहार का कहना है कि चाबी केवल मरम्मत के लिए दी गई थी। खरीदी अवधि बढ़ाई… बारदाने की कमी का दावा, लेकिन केंद्रों पर पहले से स्टॉक
सरकार ने बारदाने की कमी का हवाला देकर गेहूं खरीदी की अवधि तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। लेकिन, भोपाल जिले के 92 में से 85 खरीदी केंद्रों पर पहले ही बारदाना पहुंच चुका है। प्रत्येक वेयरहाउस में 6 हजार क्विंटल तक खरीदी की क्षमता की तैयारी है। इसके बावजूद किसान गेहूं बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।



Source link