सिंगरौली निगम बैठक में विधायक-पार्षद के बीच बहस: बार-बार आपत्ति पर पार्षद ने रोका, रामनिवास शाह मीटिंग से बाहर गए – Singrauli News

सिंगरौली निगम बैठक में विधायक-पार्षद के बीच बहस:  बार-बार आपत्ति पर पार्षद ने रोका, रामनिवास शाह मीटिंग से बाहर गए – Singrauli News




सिंगरौली नगर निगम की बुधवार को हुई बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा विधायक रामनिवास शाह और एक पार्षद के बीच तीखी बहस हो गई। बजट सत्र पर चर्चा के दौरान हुई इस नोकझोंक से सदन का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। नगर निगम परिषद में विधायक रामनिवास शाह संरक्षक के रूप में मौजूद थे। बजट पर चर्चा के दौरान वे बार-बार बीच में बोल रहे थे और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने और निगम की कमाई बढ़ाने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे। विधायक के इस तरह बार-बार हस्तक्षेप करने से बैठक की कार्यवाही में रुकावट आ रही थी। “बाद में रखें अपनी बात” वार्ड नंबर 45 के पार्षद रामगोपाल पाल को विधायक का यह तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। पार्षद ने विधायक को टोकते हुए कहा कि संरक्षक होने के नाते उन्हें पूरी चर्चा खत्म होने का इंतजार करना चाहिए और आखिर में अपनी बात रखनी चाहिए। पार्षद पाल ने यह भी तंज कसा कि पहले कभी किसी विधायक ने इस तरह का व्यवहार नहीं किया। बैठक छोड़कर चले गए विधायक पार्षद की इस दो-टूक टिप्पणी के बाद विधायक रामनिवास शाह चुपचाप अपनी सीट पर बैठ गए। हालांकि, कुछ ही देर बाद वे सदन की बैठक छोड़कर बाहर चले गए। इस घटना के बाद कुछ देर तक तो माहौल गरमाया रहा, लेकिन बाद में परिषद की कार्यवाही फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई।



Source link