Last Updated:
Ujjain News: उज्जैन के नागदा में सिविल अस्पताल से सरकारी कंप्यूटर का सीपीयू जबरन ले जाने का मामला सामने आया है. बीएमओ की शिकायत पर मनीष गेहलोत और उनके साथियों पर आरोप लगाए गए हैं. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
Ujjain News: उज्जैन जिले से 50 किलोमीटर दूर नागदा तहसील में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के परिवार से जुड़े एक मामले ने मध्य प्रदेश के नागदा में सनसनी फैला दी है. नागदा के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. शिवराज कौशल ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, मनीष गेहलोत पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सिविल अस्पताल नागदा में जबरन प्रवेश किया और अस्पताल के कमरे से सरकारी कंप्यूटर का सीपीयू उठाकर ले गए. यह घटना 25 मार्च 2026 को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है.
परिवार को दी जान से मारने की धमकी
डॉ. कौशल का आरोप है कि जब उन्होंने इस कृत्य का विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई. उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. यहां तक कि उनकी पत्नी को उठवाने की धमकी भी दी गई, जिससे वे काफी डरे हुए हैं. इस मामले की एक और अहम कड़ी यह भी सामने आई है कि मनीष गेहलोत पर पहले से ही दबाव बनाने के आरोप हैं. डॉ. कौशल के अनुसार, मनीष खुद को एक निजी अस्पताल का संचालक बताते हुए सरकारी अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अपने अस्पताल में रेफर कराने के लिए दबाव बना रहे थे. डॉ. कौशल का कहना है कि जब उन्होंने इस दबाव को मानने से इनकार किया, तो उनके खिलाफ यह पूरा कहानी रची गई.
शिकायत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य शासकीय कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर अपराधों की श्रेणी में आता है. फिलहाल, यह शिकायत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि, इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता डॉ. शिवराज कौशल ने मीडिया से दूरी बना रखी है. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है. अब देखना यह होगा कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें