Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही बड़ा उलटफेर! सोना उछला, चांदी ₹1300 लुढ़की, कीमतों ने बदल

Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही बड़ा उलटफेर! सोना उछला, चांदी ₹1300 लुढ़की, कीमतों ने बदल


Last Updated:

Gold Silver Price Today 01 April: दुनियाभर में इजराइल-ईरान युद्ध के बीच सोने की आँख मिचौली जारी है. जिसके बाद पिछले दो दिनों में दाम में खूब उथल-पुथल दिखा है. जिस बीच आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव ₹760 रुपए ऊपर चढ़ा है तो चांदी ₹1,330 सस्ती हुई है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइये.

Zoom

इजराइल-ईरान जंग के बीच सोना बढ़ा तो चांदी नीचे गिरी है. (प्रतीकात्मक) 

Gold-Silver Price 1 April: देश और दुनिया में इजराइल-ईरान युद्ध का खासा असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सोने-चांदी के दामों में भी खूब गिरावट और उछाल देखने को मिल रहा है. इसी बीच सोने-चांदी के बाजारों में कई दिनों की गिरावट के बाद आज जहां सोना तेज हुआ है तो वहीं चांदी नीचे गिरी है. राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹760 रुपए की बढ़त दर्ज हुई है तो वहीं चांदी ₹1,330 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (1 अप्रैल) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 151,550 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 240,650 रुपए/1 किलो

इजराइल-ईरान जंग का असर, सोने-चांदी में रोज उथल-पुथल
देशभर में पिछले कई दिनों से सोने के भाव में भारी गिरावट का दौर लगातार जारी हैं. जहां अब इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के बीच रोज दाम में बदलाव हो रहा है. जिसके बाद सोना लगातार कभी सस्ता तो कभी महंगा हो रहा है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 151,670 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 240,830 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link