IPL का सबसे लंबा ओवर, अर्शदीप ने फेंकी इतनी गेंदें, बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL का सबसे लंबा ओवर, अर्शदीप ने फेंकी इतनी गेंदें, बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

IPL का सबसे लंबा ओवर, अर्शदीप ने फेंकी इतनी गेंदें, बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

Last Updated:

Arshdeep Singh 11 ball over: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम अनचाही फेहरिस्त में जुड़ गया है. बाएं हाथ के इस 27 वर्षीय गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में एक ही ओवर के दौरान 11 गेंदें फेंकीं. यह आईपीएल इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है.

Zoom

अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में फेंकी 11 गेंदें.

नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम बीते दिन आईपीएल की एक अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट से जुड़ गया. पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए इस पेसर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर को पूरा करने के लिए 11 गेंदें फेंकी. इसी के साथ अर्शदीप आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप इस लीग इतिहास के छठे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें फेंकी. अर्शदीप से पहले 5 अन्य गेंदबाज ऐसा कर चुके थे.

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस की पारी के 20वें ओवर में कुल 11 बॉल फेंकी. टाइटंस 19 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 150 रन बना चुकी थी. आखिरी ओवर के लिए कप्तान ने गेंद अर्शदीप को थमाई, जिन्होंने पहली ही गेंद वाइड फेंकी. अगली दो लीगल डिलीवरी पर राहुल तेवतिया कोई रन नहीं बना सके. ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया. अर्शदीप ने इसके बाद एक नो-बॉल और दो वाइड फेंकी. ओवर की चौथी लीगल डिलीवरी डॉट रही. पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने सिंगल चुराया, लेकिन अगली ही गेंद अर्शदीप ने वाइड फेंक दी. आखिरकार, 134.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राशिद खान को फेंकी गेंद इस ओवर की अंतिम डिलीवरी साबित हुई.

अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में फेंकी 11 गेंदें.

कोनोली के रॉकेट स्पीड शॉट पर श्रेयस अय्यर को लगी चोट, मैदान पर ही लेट गए, मैच के बाद बताया हाल

अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज (साल 2023), तुषार देशपांडे (साल 2023), शार्दुल ठाकुर (साल 2025), संदीप शर्मा (साल 2025) और हार्दिक पंड्या (साल 2025) एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं.

पंजाब का जीत से आगाज
मुकाबले की बात करें, तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन टीम के खाते में जोड़े. जोस बटलर ने 38 रन का योगदान दिया. इनके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन टीम के खाते में जुटाए. पंजाब किंग्स की तरफ से विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट हासिल किए. युजवेंद्र चहल को 2 विकेट और मार्को जानसेन को 1 विकेट हाथ लगा. लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स ने 5 गेंदें रहते कर लिया. कूपर कोनोली इस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 72 रन की शानदार पारी खेली.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link