एमपी में आंधी-बारिश के साथ गिरने लगे ओले, 30 जिलों में अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता!

एमपी में आंधी-बारिश के साथ गिरने लगे ओले, 30 जिलों में अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता!


भोपाल का मौसम. मध्यप्रदेश में इस समय मौसम काफी खराब चल रहा है क्योंकि प्रदेश में एक स्ट्रांग वेदर सिस्टम सक्रिय है. पिछले तीन दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को भोपाल और इंदौर समेत करीब 30 जिलों में बारिश हो सकती है. खासकर धार, बड़वानी और झाबुआ जैसे इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है.

आने वाले 24 घंटों में ग्वालियर, उज्जैन, देवास और खंडवा समेत कई बड़े शहरों में मौसम बिगड़ा रहेगा., इस दौरान हवाएं भी बहुत तेज चलेंगी. छिंदवाड़ा और सिवनी जैसे जिलों में तो आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इससे पहले बुधवार को भी भोपाल, सीहोर और जबलपुर सहित कई जगहों पर जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई थी.

बारिश होने से तापमान में गिरावट, किसानों के लिए अलर्ट!
इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई,. भोपाल में गरज-चमक के साथ पानी गिरा, वहीं सीहोर में आंधी के साथ ओले गिरे. इसके अलावा इंदौर, देवास, जबलपुर, मंडला और बालाघाट समेत कई जिलों में दिनभर मौसम बदला रहा. जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि बेमौसम बारिश और ओले फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

हरदा में बेमौसम बारिश से मूंग की फसल को फायदा, 2 दिन का अलर्ट जारी

हरदा जिले में बीती रात अचानक मौसम बदला और करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई. बेमौसम बारिश ने जहां लोगों को चौंकाया, वहीं किसानों के लिए राहत भी लेकर आई. खासकर खेतों में लगी मूंग की फसल को इस बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. जमीन में नमी बढ़ने से फसल की ग्रोथ बेहतर हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने अभी राहत की पूरी गारंटी नहीं दी है. विभाग के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश के आसार…
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना जताई है. इनमें ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर जिले शामिल हैं.

इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान 

भोपाल में 37.4°C
इंदौर में 36.5°C
जबलपुर में 38.6°C
ग्वालियर में 36.1°C
उज्जैन में 35.8°C

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

भोपाल में  23.0°C
इंदौर में 21.0°C
जबलपुर में 23.5°C
ग्वालियर में 21.7°C
उज्जैन में 20.8°C



Source link