Last Updated:
Who is Lucknow Supergiants pacer Prince Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने दमदार गेंदबाजी की. प्रिंस को मैच में दो विकेट मिले. इस दौरान उनकी ट्रिस्टन स्टब्स के साथ बहस भी हो गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं कौन लखनऊ सुपरजायंट्स के पेसर प्रिंस यादव.
लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव
नई दिल्ली: लखनऊ सुपरजायंट्स की आईपीएल 2026 में शुरुआत बेशक हार से हुई है, लेकिन टीम के तेज गेंदबाजों अपने दमदार प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया. खास तौर से प्रिंस यादव ने पावर प्ले में कमाल की गेंदबाजी की. प्रिंस ने लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ के लिए बैक टू बैक 2 विकेट लेकर माहौल बना दिया था, लेकिन समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स को संभाल लिया. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव.
कौन हैं पेसर प्रिंस यादव
24 साल के प्रिंस यादव घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं. आईपीएल 2025 में लखनऊ ने इस खिलाड़ी को 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था. प्रिंस को पिछले सीजन में लखनऊ के लिए 6 मैचों में खेलने का मिला था, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे. प्रिंस एक पेस बॉलर ऑलराउंडर हैं. ऐसे में वह जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.
प्रिंस के पास 2 फर्स्ट क्लास और 14 लिस्ट ए मैचों में खेलने का अनुभव है. फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए को मिलाकर उनके नाम कुल 30 विकेट हैं. इसके अलावा उन्होंने 22 टी20 मैचों में 24 विकेट लिए हैं. वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने पहले ही मैच में पाथुम निसंका और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को बोल्ड कर सनसनी मचाने का काम किया.
स्टब्स के साथ हुई थी प्रिंस की झड़प
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस यादव विकेट लेने के साथ-साथ काफी किफायती भी रहे. उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किए. सिर्फ 141 रन के बचाव में उतरी लखनऊ के लिए प्रिंस ने पूरे दमखम से गेंदबाजी की. इस दौरान उनका दिल्ली के प्लेयर ट्रिस्टन स्टब्स के साथ बहस भी हो गई थी, लेकिन अंपायर ने तुरंत दोनों को अलग कर माहौल को शांत किया.
वहीं मुकाबले की बात करें तो दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया. 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पावर प्ले में अपने चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इंपैक्ट सब के रूप में बल्लेबाजी के लिए उतरे समीर रिजवी ने 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर लखनऊ को मैच से दूर कर दिया. दिल्ली के लिए समीर रिजवी के अलावा स्टब्स 32 गेंद में 39 रन बनाकर नाबाद रहे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें