क्रिकेट जगत के 10 ‘कुबेर’…मैदान से संन्यास, पर कमाई में आज भी किंग

क्रिकेट जगत के 10 ‘कुबेर’…मैदान से संन्यास, पर कमाई में आज भी किंग


होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट जगत के 10 ‘कुबेर’…मैदान से संन्यास, पर कमाई में आज भी किंग

Last Updated:

10 richest cricketer in the world:क्रिकेट के मैदान पर रनों की बारिश करने वाले दिग्गज कमाई के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर 1410 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी इस रेस में शीर्ष पर बने हुए हैं.दुनिया के उन 10 सबसे रईस क्रिकेटरों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने टैलेंट और ब्रैंड वैल्यू के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है.

Zoom

दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर की लिस्ट में सबसे आगे कौन.

नई दिल्ली. क्रिकेट के खेल ने पिछले कुछ दशकों में जो लोकप्रियता हासिल की है, उसने खिलाड़ियों को न केवल वैश्विक स्टार बनाया बल्कि उन्हें बेहिसाब दौलत भी दी है.आज के दौर में क्रिकेटर सिर्फ खेल से ही नहीं, बल्कि ब्रैंड एंडोर्समेंट, बिजनेस इन्वेस्टमेंट और ग्लोबल लीग्स के जरिए भारी-भरकम कमाई कर रहे हैं. दुनिया के 10 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में आइए जानते हैं जिनकी नेटवर्थ सुनकर आप दंग रह जाएंगे. इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है. इंटरनेशन क्रिकेट में शतकों का शतक जड़ने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं. रिटायरमेंट के सालों बाद भी उनकी ब्रैंड वैल्यू कम नहीं हुई है. करीब 1410 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सचिन इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उनकी कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापनों के अलावा विभिन्न कंपनियों में किए गए निवेश और पार्टनरशिप हैं.

टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जादू आज भी बरकरार है.भले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आईपीएल और विज्ञापनों की दुनिया में उनका सिक्का चलता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी (MS Dhoni) की कुल नेटवर्थ लगभग 1040 करोड़ रुपये है. धोनी का खुद का ब्रैंड ‘सेवन’ (7) और कई स्टार्टअप्स में उनका निवेश उन्हें दूसरे सबसे रईस क्रिकेटर के रूप में स्थापित करता है.

दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर की लिस्ट में सबसे आगे कौन.

‘किंग कोहली’ के नाम से मशहूर विराट कोहली आज की पीढ़ी के सबसे प्रभावशाली एथलीट हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और प्यूमा व ऑडी जैसे बड़े ब्रैंड्स के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट्स उन्हें इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर लाते हैं. करीब 1010 करोड़ की संपत्ति के मालिक विराट अब चुनिंदा फॉर्मेट्स में ही खेलते हैं, लेकिन बिजनेस की दुनिया में उनकी पारी काफी लंबी है.

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान और रईस हैं रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया टीम को अपनी कप्तानी में स्वर्णिम युग दिखाने वाले रिकी पोंटिंग न केवल सफल खिलाड़ी रहे. बल्कि कमाई के मामले में भी आगे रहे. लगभग 620 करोड़ की नेटवर्थ के साथ वे चौथे पायदान पर हैं. पोंटिंग वर्तमान में कमेंट्री और कोचिंग के जरिए भी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के महानतम ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम को अनगिनत जीत दिलाईं. मैदान पर उनके इसी बेहतरीन रिकॉर्ड ने उन्हें आर्थिक रूप से भी संपन्न बनाया है.करीब 580 करोड़ की संपत्ति के साथ वे दुनिया के पांचवें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं.

‘प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद’ की शाही संपत्ति
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम टेस्ट की एक पारी में 400 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. कमाई के मामले में लारा छठे स्थान पर काबिज हैं. लारा की कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ आंकी गई है. वे रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री और विभिन्न लीजेंड्स लीग्स में सक्रिय रहते हैं. भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदलने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली न केवल एक महान बल्लेबाज रहे, बल्कि बीसीसीआई अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे. गांगुली की नेटवर्थ भी लारा के बराबर यानी करीब 500 करोड़ है. विज्ञापनों और रियलिटी शो के जरिए उनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों बढ़ती रही है.

लेग स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न का शानदार इंवेस्टमेंट
दिवंगत शेन वार्न भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने जो अपनी करोड़ों की संपत्ति बनाई, वह आज भी उन्हें इस लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस लेग स्पिनर की नेटवर्थ लगभग 415 करोड़ रुपये के करीब थी. वार्न ने कमेंट्री और बिजनेस में भी हाथ आजमाया था. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं. टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार गेल की कुल संपत्ति करीब 375 करोड़ रुपये है. दुनिया भर की लीग्स में खेलकर गेल ने मोटी कमाई की है.

नजफगढ़ के नवाब सहवाग का रुतबा
भारत के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग इस सूची को पूरा करते हैं. अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की तरह ही सहवाग अपनी आर्थिक पारी भी शानदार तरीके से खेल रहे हैं.करीब 350 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ वह 10वें नंबर पर हैं. सहवाग कमेंट्री, स्कूल बिजनेस और सोशल मीडिया के जरिए मोटी कमाई करते हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link