Last Updated:
Bhopal News: एमपी के भोपाल में आज आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया का अहम चरण पूरा होगा. राज्य शिक्षा केन्द्र दोपहर 2 बजे लॉटरी जारी करेगा, जिसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर होगा. इस साल 1.78 लाख आवेदन आए हैं, जिनमें से करीब 1.22 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिलने की संभावना है.
आरटीई लॉटरी का रिजल्ट
RTE MP Lottery Result 2026: भोपाल में आज शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत एडमिशन प्रोसेस का सबसे अहम चरण पूरा होने जा रहा है. राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा RTE लॉटरी आज दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी, जिसका सीधा प्रसारण उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा. इस लॉटरी के जरिए राज्यभर के लाखों अभिभावकों और बच्चों का इंतजार खत्म होगा. इस साल RTE एंट्री के लिए करीब 1.78 लाख एप्लीकेशन मिली हैं, जिनमें से लगभग 1.22 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिलने की संभावना है. सीटों का आवंटन पूरी तरह ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे.
RTE के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में 25% सीटें रिजवर्ड की जाती हैं. इस योजना का मकसद ऐसे बच्चों को भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक कारणों से अच्छे स्कूलों में पढ़ाई नहीं कर पाते. चुने बच्चों को कक्षा 8वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा.
मध्य प्रदेश में RTE लॉटरी के तहत 1.06 लाख बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं, जहां वे 22 हजार प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगे. कुल 1.78 लाख से अधिक आवेदनों में से वेरिफिकेशन के बाद चुनाव हुआ, जिसमें 51 हजार बच्चों को उनकी पहली पसंद का स्कूल मिला. चयनित बच्चों को 3 से 15 अप्रैल के बीच एडमिशन प्रोसेस पूरा करना होगा, जबकि बाकी बच्चे दूसरे चरण में फिर से आवेदन कर सकेंगे.
किन्हें मिलेगी लॉटरी?
बता दें, केवल उन्हीं बच्चों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा, जिनके दस्तावेज पहले से वेरिफाइड हैं. इससे फर्जी आवेदनों को रोका जा सकेगा और सही पात्र बच्चों को ही लाभ मिलेगा. लॉटरी के परिणाम जारी होने के बाद चयनित छात्रों के अभिभावकों को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी. इसके अलावा, एडमिशन प्रोसेस में लोकल एरिया के स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बच्चों को अपने घर के पास ही शिक्षा मिल सके.
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अगर उनके बच्चे का चयन होता है, तो वे तय समय सीमा के भीतर संबंधित स्कूल में जाकर रिपोर्ट करें और एडमिशन प्रोसेस पूरी करें. समय पर रिपोर्ट न करने की स्थिति में सीट किसी अन्य बच्चे को आवंटित की जा सकती है. RTE लॉटरी के तहत हजारों बच्चों का भविष्य संवर सकता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें