टीकमगढ़ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले गिरे: अगले दो दिन भी पानी गिरने की संभावना, अगले हफ्ते तक मौसम में जारी रहेगा बदलाव – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले गिरे:  अगले दो दिन भी पानी गिरने की संभावना, अगले हफ्ते तक मौसम में जारी रहेगा बदलाव – Tikamgarh News




टीकमगढ़ जिले में बुधवार रात अचानक मौसम बदल गया। जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर कुंडेश्वर के पास खिरिया, चरपुवां और हरपुरा गांवों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। सड़कें ओलों की सफेद चादर से ढक गईं। कुंडेश्वर-महरौनी रोड पर वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। 15 से 20 मिनट तक गिरे ओले पहाड़ी खुर्द निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 15 से 20 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। इस दौरान धरती पर करीब 4 इंच मोटी ओलों की परत जम गई। इससे पहले सोमवार रात को भी मौसम में बदलाव आया था और कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी। 21 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिन तक पानी गिरने की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आगामी 8 से 10 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। इसके बाद 15 अप्रैल से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और गर्म हवाएं चलने लगेंगी। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की हवा चल रही है।



Source link