नवविवाहिता ने फांसी लगाई, पिता को संदेह: ससुरालवाले बिना सूचना शव अस्पताल लाए, दो माह पहले हुआ था प्रेम विवाह – Balaghat (Madhya Pradesh) News

नवविवाहिता ने फांसी लगाई, पिता को संदेह:  ससुरालवाले बिना सूचना शव अस्पताल लाए, दो माह पहले हुआ था प्रेम विवाह – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट के लांजी इलाके में एक 20 साल की नवविवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया है। फुलमारा पौनी गांव में रहने वाली आंचल गजबे ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगा ली। हालांकि, आंचल के पिता ने अपनी बेटी की मौत को लेकर संदेह जताया है। आंचल के पिता राजू नारनौरे का कहना है कि उन्हें बेटी की मौत की खबर तब मिली, जब ससुराल वाले पुलिस को बिना बताए ही शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा चुके थे। पिता ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि आखिर पुलिस को जानकारी दिए बिना इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। वहीं, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ही पुलिस को इस मामले की सूचना दी। फरवरी में ही हुई थी लव मैरिज जानकारी के मुताबिक, आंचल मूल रूप से घोटी घुसमारा की रहने वाली थी। उसने इसी साल फरवरी में फुलमारा पौनी के रहने वाले दुर्गेश गजबे के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के महज दो महीने के भीतर ही इस तरह की घटना होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल ससुराल पक्ष की ओर से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच लांजी थाना प्रभारी दीपसिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और दो डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने अभी मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या मामला कुछ और है।



Source link