हनुमान चौराहे के पास स्थित एक गर्ल्स कलेक्शन कपड़े की दुकान पर आधा दर्जन युवक और महिलाओं ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी और दुकान में तोड़फोड़ भी की। यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने घटना का सीसीटीवी और शिकायती आवेदन कोतवाली पुलिस को दिया है, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुट गई है । सरोज मार्केट में स्थित पूर्वी गर्ल्स कलेक्शन पर 5 से 6 महिलाएं और युवक एक साथ पहुंचे और दुकानदार रणवीर सिंह से कपड़े दिखाने की बात कही, जैसे ही दुकानदार ने कपड़े दिखाना शुरू किया तो उक्त महिला और युवकों ने एक सूट पसंद कर दुकानदार को कम पैसे दिए तो दुकानदार ने सूट देने से मना कर दिया। इससे नाराज युवकों ने दुकानदार की मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट में महिलाओं ने भी सहयोग किया। इस मारपीट के साथ युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान के शीशे भी तोड़ दिए। यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई । सीसीटीवी में मारपीट कैद कम पैसे देने पर दुकानदार रणवीर ने सूट देने से मना कर दिया। तो कुछ बहस सी होती दिखाई दी, इसके बाद युवक रणवीर को खींचते हुए काउंटर से बाहर निकाला और मारपीट की। इसके साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी होते दिखाई दे रही है। इसमें महिलाओं ने भी दुकानदार को पीटा। कोतवाली पुलिस को की शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार पूर्वी गर्ल्स कलेक्शन पर दुकानदार के साथ मारपीट हुई है, सीसीटीवी भी आया है। पुलिस टीम की ओर से सीसीटीवी में दिख रहे युवकों ओर महिलाओं की पहचान की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Source link