मैहर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई: गरज-चमक के साथ पानी गिरा, किसानों की फसलें भीगीं; अगले दो दिनों तक मौसम में जारी रहेगा बदलवा – Maihar News

मैहर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई:  गरज-चमक के साथ पानी गिरा, किसानों की फसलें भीगीं; अगले दो दिनों तक मौसम में जारी रहेगा बदलवा – Maihar News




मैहर में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद देर रात करीब 11 बजे तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से किसानों की खेत-खलिहान में रखी फसलें गीली हो गईं। आधे घंटे तक हुई तेज बारिश लगभग आधे घंटे तक चली इस बारिश के दौरान आसमान में बादलों की जोरदार गरज सुनाई दी और बिजली भी चमकती रही। मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई। मैहर में हाल ही में तेज गर्मी का प्रकोप था। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37°C से 38°C और न्यूनतम 25°C से 27°C के आसपास दर्ज किया गया था। दिनभर तेज धूप और आसमान साफ रहा। अगले दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना रात की बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में 2℃ से 4℃ की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में काफी ठंडक आ गई। गुरुवार को मैहर का तापमान 32°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिनों तक मैहर में मौसम आंशिक रूप से बदला रहेगा। दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन शाम या रात में बादल छाने और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। आगामी दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है।



Source link