यात्री बस ने बाइक सवार दो को टक्कर मारी: भोपाल में हादसे के बाद एक की मौत, एक जख्मी – Bhopal News

यात्री बस ने बाइक सवार दो को टक्कर मारी:  भोपाल में हादसे के बाद एक की मौत, एक जख्मी – Bhopal News




भोपाल के बिलखिरिया इलाके में बुधवार रात तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजन बॉडी लेकर बेगमगंज रवाना हो गए हैं। वहीं शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी उमेश चौहान के मुताबिक 30 वर्षीय सुरेंद्र लोधी पुत्र सुंदर लोधी ग्राम बेगमगंज रायेसन में रहता था। वह पोकलेन मशीन ऑपरेट करता था। बुधवार दोपहर पोकलेन का सामान लेने भोपाल आए थे। रात करीब आठ बजे वह भोपाल से रायसेन अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी रास्ते में पीछे से आई यात्री बस क्रमांक एमपी 10 पी 0990 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय बस में सवार थे यात्री घटना के समय बस में यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया और शव को पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना करने के साथ ही बस को जब्त कर लिया। अब पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है।



Source link