नरसिंहपुर जिले के सालीचौका क्षेत्र में गुरुवार शाम को 42 वर्षीय अनुपम राय ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक ने पिस्टल से खुद को गोली मारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
Source link