शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया: रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच जिताया, पंत रनआउट हुए; LSG-DC मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया:  रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच जिताया, पंत रनआउट हुए; LSG-DC मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स


लखनऊ16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोहम्मद शमी ने दिल्ली की इनिंग की पहली ही बॉल पर केएल राहुल को आउट कर दिया।

IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में मोहम्मद शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया। चेज के दौरान रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच फिनिश किया। ऋषभ पंत का नॉन-स्ट्राइक एंड पर रनआउट होना अहम मोमेंट रहा।

LSG Vs DC मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…

1. लखनऊ का पहली पारी में लोएस्ट स्कोर

लखनऊ ने पहली पारी में अपना अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली के खिलाफ 141 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 153/8 का था, जो उन्होंने 2022 में पंजाब के खिलाफ पुणे में बनाया था।

2. शमी ने 5वीं बार पहली बॉल पर विकेट लिया

मोहम्मद शमी ने 5वीं बार अपनी पहली बॉल पर विकेट लिया। प्रवीण कुमार-उमेश यादव जैसे बॉलर्स ने 3-3 बार यह कारनामा किया है। खास बात यह है कि शमी ने दो अलग-अलग टीमों के डेब्यू की पहली बॉल पर विकेट लिया।

2022 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने केएल राहुल (LSG) को पहली ही गेंद पर पर आउट किया था, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करते हुए भी उन्होंने केएल राहुल (DC) को पहली गेंद पर गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।

यहां से मैच के टॉप-8 मोमेंट्स…

1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया

मैच में 2 प्लेयर्स ने IPL डेब्यू किया। दिल्ली ने श्रीलंका के ओपनर पाथुम निसांका को डेब्यू कैप सौंपी। वहीं लखनऊ के लिए अनकैप्ड भारतीय मुकुल चौधरी ने पहला IPL मैच खेला।

मुकुल डोमेस्टिक क्रिकेट राजस्थान के लिए खेलते हैं।

मुकुल डोमेस्टिक क्रिकेट राजस्थान के लिए खेलते हैं।

2. पंत ने चौके से अपना खाता खोला

पहले ओवर में ऋषभ पंत ने मुकेश कुमार की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। ओवर की तीसरी गेंद फुल और स्टंप्स के पास थी। पंत ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेलकर चौका लगा दिया।

ऋषभ पंत 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ऋषभ पंत 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

3. पंत रनआउट हुए

2.6 ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर ऋषभ पंत रन आउट हो गए। गेंद फुल लेंथ पर थी। मिचेल मार्श ने सीधा शॉट खेला। बॉलर एंड पर मुकेश के हाथ से बॉल लगकर स्टंप्स से टकरा गई। नॉन स्ट्राइकर एंड पर पंत क्रीज से बाहर थे। गेंद स्टंप्स से लगी और पंत को वापस लौटना पड़ा।

मुकेश कुमार ने ऋषभ पंत को रनआउट कर दिया।

मुकेश कुमार ने ऋषभ पंत को रनआउट कर दिया।

4. एनगिडी की स्लोअर बॉल पर पूरन बोल्ड

9वें ओवर में निकोलस पूरन बोल्ड हो गए। लुंगी एनगिडी ने स्लोअर ऑफ-कटर फेंकी। पूरन ऑन साइड में फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन शॉट के वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया। गेंद बैट के नीचे से निकलकर सीधे स्टंप्स से जा टकराई।

निकोलस पूरन 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए।

निकोलस पूरन 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए।

5. मुकुल ने अपनी पहली दोनों बॉल पर चौका लगाया

10वें ओवर में मुकुल चौधरी ने लगातार दो चौके लगाकर IPL में खाता खोला। कुलदीप यादव की गेंद पर मुकुल ने स्वीप शॉट खेला और गेंद फाइन लेग की दिशा में भेज दी। अगली गेंद पर भी मुकुल के बैट का किनारा लेकर बॉल बाउंड्री की तरफ निकल गई।

मुकुल 11 बॉल पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मुकुल 11 बॉल पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

6. मोहसिन ने विकेट मेडेन ओवर फेंका

तीसरे ओवर में मोहसिन खान ने विकेट लेकर कोई रन नहीं दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर नीतीश राणा को अब्दुल समद के हाथों कैच कराया। इसके बाद इम्पैक्ट सब के तौर पर समीर रिजवी आए। मोहसिन ने बाहर की ऑफ स्टंप लाइन रखकर रिजवी को डिफेंस करने पर मजबूर कर दिया।

मोहसिन खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिए।

मोहसिन खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिए।

7. रिजवी की चौके से फिफ्टी

13.5 ओवर में समीर रिजवी ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्करम की शॉर्ट गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, रिज़वी ने बैकफुट पर जाकर पॉइंट के पीछे कट शॉट खेला। बॉल बाउंड्री के बाहर चौके के लिए चली गई।

समीर रिजवी ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन की पारी खेली।

समीर रिजवी ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन की पारी खेली।

8. रिजवी ने सिक्स लगाकर मैच जिताया

18वें ओवर की पहली गेंद पर समीर रिजवी ने अब्दुल समद के खिलाफ सिक्स लगाया। इसी के साथ उन्होंने टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। रिजवी ने समद की बॉल को डीप मिडविकेट के ऊपर भेज दिया।

समीर रिजवी ने 36 बॉल पर फिफ्टी लगा दी।

समीर रिजवी ने 36 बॉल पर फिफ्टी लगा दी।

खबरें और भी हैं…



Source link