सीधी में नशीली कफ सिरप के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा: 443 शीशियां जब्त, घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा; पुरस्कृत होगी पुलिस टीम – Sidhi News

सीधी में नशीली कफ सिरप के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा:  443 शीशियां जब्त, घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा; पुरस्कृत होगी पुलिस टीम – Sidhi News




सीधी कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात उत्कृष्ट विद्यालय के पास घेराबंदी कर नशीली कफ सिरप के एक अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 443 शीशी नशीली सिरप बरामद की है। पकड़ी गई खेप की अनुमानित कीमत लगभग 88,600 रुपए है। मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय को सूचना मिली थी कि उत्कृष्ट स्कूल के पास एक युवक नशीली सिरप के साथ खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पडरा निवासी 26 वर्षीय आशीष सिंह उर्फ राजन गहरवार को पकड़ा। शुरुआती तलाशी में उसके पास से 28 शीशियां मिलीं, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। ठिकाने पर छापेमारी कर 415 शीशियां जब्त आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कमला कॉलेज के पीछे स्थित उसके ठिकाने पर छापेमारी की। वहां से 415 और शीशियां बरामद की गईं। पुलिस ने कुल 443 नशीली कफ सिरप की शीशियां और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी संतोष कोरी ने बताया- आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और जिले में इसके वितरण नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।



Source link