Last Updated:
Sourav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म दादा की शूटिंग शुरू, राजकुमार राव गांगुली बनेंगे, विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशन करेंगे, लव रंजन और अंकुर गर्ग निर्माता हैं.
सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
नई दिल्ली: भारत के महान क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही फिल्म ‘दादा’ की शूटिंग शुरू हो गई है और अभिनेता राजकुमार राव इसमें दादा के किरदार में नजर आएंगे. निर्माताओं ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की. ‘उड़ान’ और ‘लुटेरा’ फेम विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे जबकि लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग निर्माता हैं.
लव फिल्म्स ने लिखा, ‘लाइट, कैमरा, क्रिकेट. दादा फिल्म की शूटिंग शुरू.’ मोटवानी ने भी कोलकाता के ईडन गार्डंस पर सौरव गांगुली स्टैंड की तस्वीर के साथ यह खबर साझा की.
भारत के लिए 1992 से 2008 के बीच खेलने वाले गांगुली ने टेस्ट और वनडे में 38 शतक समेत 18575 रन बनाए हैं. गांगुली ने जुलाई 2025 में पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि उन पर बनने वाली फिल्म में उनके किरदार के लिए राव सही पसंद होंगे.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें