नीमच के हर्कियाखाल में बालाजी मंदिर पर हनुमान प्रकटोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पिछले 15 दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का आज आखिरी दिन था, जिसमें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत खास तौर पर शामिल हुए। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने हिमाचल वाली टोपी पहनकर बालाजी महाराज की पूजा की। उन्होंने मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति दी और देश-दुनिया की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। उनके साथ पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत और इलाके के कई बड़े नेता जैसे दिलीप सिंह परिहार और माधव मारू भी मौजूद रहे। प्रशासन का सख्त पहरा भीड़ को संभालने के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसपी अंकित जायसवाल खुद मौके पर डटे रहे। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और रस्सियां व बैरिकेड्स लगाकर भीड़ को काबू किया। 28 सालों से चल रहा है यह मेला इस मंदिर में पिछले 28 सालों से यह 15 दिनों का महोत्सव मनाया जा रहा है। इन दिनों में यहां यज्ञ, हवन, सुंदरकांड और रामलीला जैसे कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के आखिर में भंडारा हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद खाया। हर्कियाखाल बालाजी मंदिर लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां हर मंगलवार को एमपी और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग अपनी अर्जी लगाने आते हैं।
Source link