Last Updated:
Prince Yadav-Tristan Stubbs clash video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट का 5वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला गया. मुकाबले में दिल्ली की टीम ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया. इस दौरान मैच में प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच झड़प भी देखने को मिली.
प्रिंस यादव की ट्रिस्टन स्टब्स के साथ हुई थी बहस
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर तेज गेंदबाज के लिए गुस्सा एक हथियार माना जाता है. इसकी वजह से कई बार मैदान पर झड़प भी देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मैच में देखने को मिला जब लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स से टकरा गए. इस टकराव में दोनों के बीच गरमा-गरम बहस भी हुई. हालांकि, बीच बचाव के बाद मामले को तुरंत ही शांत कर लिया गया.
ये घटना तब कि है जब प्रिंस यादव दिल्ली के पाथुम निसंका और अक्षर पटेल को आउट कर पूरे जोश में थे. पावर प्ले में चार विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की टीम मुश्किल में थी. ट्रिस्टन स्टब्स मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. ऐसे में प्रिंस यादव स्टब्स पर एक तरीके से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने चाहते थे. यही कारण है कि लखनऊ के गेंदबाज की स्टब्स के साथ तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
New lafda loading Between Stubbs and Prince yadav 😂
प्रिंस यादव ने लिए 20 रन देकर 2 विकेट
लखनऊ के लिए प्रिंस यादव की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 2 विकेट हासिल किए. प्रिंस ने 2 विकेट लेने के लिए 3 ओवर में सिर्फ 20 खर्च किए. प्रिंस लखनऊ के लिए सबसे किफायती गेंदबाज में से रहे. हालांकि, लखनऊ ने बल्लेबाजी में सिर्फ 141 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके कारण उसके गेंदबाजों के पास करने के लिए कुछ खास नहीं बचा. यही कारण है कि लखनऊ के गेंदबाज अपने स्कोर का बचाव नहीं कर पाए.
दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मैच में 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने कमाल की बल्लेबाजी, जिससे टीम ने 17.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए. इसके अलावा स्टब्स ने 39 रनों का योगदान दिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें