Last Updated:
IPL 2026 Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को उसके पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था. इस मैच में लखनऊ के लिए बल्लेबाजी में ऋषभ पंत ओपनिंग करने आए थे, लेकिन वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस नाकामी पर पंत ने मैच के बाद सफाई दी.
मैच के बाद ऋषभ पंत ने ओपनिंग करने पर दी सफाई
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हार से शुरुआत हुई है. लखनऊ का सीजन में पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था. दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हो रही है. सिर्फ इतना नहीं, उनके फैसलों के कारण ही टीम को हार मिली. मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और खुद कप्तान पंत मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग करने मैदान पर उतरे, लेकिन वह 9 गेंद में 7 रन बनाकर दुर्भाग्य तरीके से रनआउट हो गए.
ओपनिंग में ऋषभ पंत का आना उनकी सबसे बड़ी बेवकूफी साबित हुई, क्योंकि टीम में एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाज मौजूद थे जो लखनऊ के लिए पिछले सीजन में मिचेल मार्श के साथ मिलकर टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया था, लेकिन पंत ने इस सफल ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया. सिर्फ इतना ही नहीं, मार्करम का हालिया फॉर्म भी जबरदस्त रहा है. ऐसे में लखनऊ का मार्करम से ओपनिंग नहीं कराना भी एक बड़ी भूल साबित हुआ.
क्या अगले मैच में ओपनिंग करेंगे पंत?
सीजन के पहले मैच में मिली हार के बाद ऋषभ पंत ने ओपनिंग को लेकर भी अपनी बात रखी. मैच के बाद पंत से पूछा गया कि क्या वह बाकी मैचों में भी ओपनर के तौर पर खेलेंगे तो उन्होंने कहा कि यह 50-50 फैसला है, लेकिन वह टॉप ऑर्डर में ही खेलेंगे. मैच के बाद पंत ने कहा, “50-50 कॉल है, लेकिन मुझे टॉप ऑर्डर में ही देखेंगे.”
बता दें कि आईपीएल 2025 में निकोलस पूरन ने लखनऊ के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी की थी और अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन बुधवार को वह नंबर पांच पर खेले और 8 गेंदों में 8 रन ही बना पाए. वहीं, एडेन मार्करम को नंबर तीन पर भेजा गया, जबकि आयुषी बडोनी चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें