Video: आतिशबाजी कर मनाया हनुमान जन्मोत्सव, यहां दिन में 3 बार रूप बदलते हैं बजरंगबली

Video: आतिशबाजी कर मनाया हनुमान जन्मोत्सव, यहां दिन में 3 बार रूप बदलते हैं बजरंगबली


X

Video: आतिशबाजी कर मनाया हनुमान जन्मोत्सव, यहां दिन में 3 बार रूप बदलते हैं बजरंगबली

 

arw img

रिपोर्ट- कृष्णा, मंडला. देशभर में आज (गुरुवार) धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव (हनुमान जयंती) मनाया जा रहा है. हनुमान जी के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही है. कहीं हवन-पूजन हो रहा है, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है, तो कहीं लड्डू प्रसाद बांटा जा रहा है. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भी हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रही है. सकवाह ग्राम में स्थित सुप्रसिद्ध सूर्यकुंड धाम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में देखी जा रही है. सुबह 3:45 बजे विशेष पूजा-अर्चना और आतिशबाजी के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. इस मंदिर में हनुमान जी दिन में तीन बार अपना स्वरूप बदलते हैं. यहां बजरंगबली सुबह बालक रूप में, दिन में युवा रूप में और रात में बुजुर्ग अवस्था में नजर आते हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से मंदिर पहुंचते हैं और हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हैं.



Source link