अंधविश्वास ने ली 18 वर्षीय युवती की जान: सांप काटने के बाद 12 घंटे तक झाड़-फूंक, इलाज में देरी से मौत – Panna News

अंधविश्वास ने ली 18 वर्षीय युवती की जान:  सांप काटने के बाद 12 घंटे तक झाड़-फूंक, इलाज में देरी से मौत – Panna News




ग्राम पंचायत मझगाये में शुक्रवार को अंधविश्वास के कारण एक 18 वर्षीय युवती की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय करीब 12 घंटे तक झाड़-फूंक के लिए मंदिर में रखा, जिससे इलाज में देरी हुई। जानकारी के अनुसार, मझगाये निवासी फूला रजक (18 वर्ष), जो शिवकुमार रजक की बेटी थीं, 2 अप्रैल की शाम लगभग 6 बजे खेत से अनाज लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक विषैले सांप ने उनके दाहिने पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय बरकोला मंदिर ले गए। वहां पूरी रात झाड़-फूंक का सिलसिला चलता रहा। जब युवती की हालत बिगड़ने लगी और जहर पूरे शरीर में फैल गया, तब परिजन उसे 3 अप्रैल शुक्रवार को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फूला रजक को मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अजयगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले ले गए मंदिर स्थानीय निवासी माखनपुर राजकुमार ने बताया कि बच्ची को पहले मंदिर में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया था। जब हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई, तब उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।



Source link