उज्जैन के अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा: पैर के ऑपरेशन के लिए कराया था भर्ती, डेढ़ घंटे बाद डॉक्टर बोले- सांसें रुक गई – Ujjain News

उज्जैन के अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा:  पैर के ऑपरेशन के लिए कराया था भर्ती, डेढ़ घंटे बाद डॉक्टर बोले- सांसें रुक गई – Ujjain News




उज्जैन के आरडी गार्डी अस्पताल में शुक्रवार को एक मासूम की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। नागझिरी निवासी प्रियांशु चंदेल के डेढ़ वर्षीय बेटे राहुल चंदेल को 24 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में पैर में गंभीर चोट लगी थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे बच्चे को पैर के ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चलने के बावजूद डॉक्टरों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। 2 घंटे बाद बताया गया कि बच्चे की सांसें थम गई है। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। डॉक्टरों ने सिर्फ इतना ही बताया कि बच्चे को एनेस्थीसिया के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। ऑपरेशन से पहले पूरी तरह स्वस्थ था बच्चा परिजनों का आरोप है कि करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की सांस रुक गई है और उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बच्चा ऑपरेशन से पहले पूरी तरह स्वस्थ था। पिता ने कहा- हंसता-खेलता अंदर गया था मृतक बच्चे के पिता राहुल चंदेल ने बताया कि उनका बच्चा ऑपरेशन से पहले हंसता-खेलता हुआ अंदर गया था। वहीं, मां पूजा चंदेल ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने समय पर सही जानकारी नहीं दी और अचानक मौत की सूचना दे दी।



Source link