एमपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा? तेज हो रही हैं धड़कनें, सबको है अपडेट का इंतजार

एमपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा? तेज हो रही हैं धड़कनें, सबको है अपडेट का इंतजार


Last Updated:

MP Board 10th 12th Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी MPBSE जल्द ही एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित करने वाला है. एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

Zoom

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है

नई दिल्ली (MP Board 10th 12th Result 2026 Date). मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड ने मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और अब नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी किया जाएगा.

बीते कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो एमपी बोर्ड अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में रिजल्ट घोषित कर देता है. इस बार भी परीक्षाओं का आयोजन समय पर हुआ था, जिसके चलते उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल खत्म होने से पहले ही स्कोरकार्ड मिल जाएगा. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डेट और टाइम की घोषणा प्रेस रिलीज या सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की जाएगी. स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड तैयार रखने की सलाह दी जाती है ताकि रोल नंबर के जरिए तुरंत परिणाम चेक कर सकें.

MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा?

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम तेजी से निपटाया जा रहा है. मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस बार शिक्षकों को समय पर मूल्यांकन पूरा करने के सख्त निर्देश दिए थे. अब डेटा एंट्री और टॉपर्स के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है. टॉपर्स की कॉपियां दोबारा चेक की जाती हैं. उसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है.

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण कई बार आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स इन ऑल्टरनेटिल वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • rskmp.in (कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए)
  • MPBSE Mobile App (गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें)

क्या एमपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस से चेक कर सकते हैं?

किसी वजह से इंटरनेट नहीं होने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक कर पाएंगे. इसके लिए ‘MPBSE10’ या ‘MPBSE12’ लिखकर अपना रोल नंबर टाइप करना होगा और उसे 56263 पर भेजना होगा. बोर्ड कुछ ही सेकंड में स्टूडेंट का विषयवार स्कोरकार्ड मोबाइल पर भेज देगा. हालांकि इसके लिए ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करें.

एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

एमपी बोर्ड के नियमों के अनुसार, हर विषय में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऐसे स्टूडेंट्स के लिए ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा’ (Supplementary Exams) आयोजित करेगा, जिससे उनका साल खराब होने से बच सके.

हर बार की तरह इस बार भी एमपी बोर्ड के टॉपर्स पर सबकी नजरें टिकी हैं. राज्य सरकार अक्सर मेधावी छात्रों को लैपटॉप या छात्रवृत्ति जैसे पुरस्कारों से सम्मानित करती है.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें



Source link