कटनी के बरही में अवैध गैस सिलेंडर जब्त: होटल में 13 उपभोक्ताओं के गैस कार्ड मिले; होटल से मगज लड्डू के सेंपल लिए – Katni News

कटनी के बरही में अवैध गैस सिलेंडर जब्त:  होटल में 13 उपभोक्ताओं के गैस कार्ड मिले; होटल से मगज लड्डू के सेंपल लिए – Katni News




कटनी जिले के बरही में शुक्रवार को प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जांच अभियान चलाया। तहसीलदार संतोष कुमार श्रीवास्तव और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञ दत्त त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटलों और निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से भंडारित एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए और मिलावट की आशंका में खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए गए। होटल में मिले 13 उपभोक्ताओं के गैस कार्ड जांच टीम ने मेब्बू होटल, उमेश होटल, अग्रवाल और गीतांजलि इन होटल का निरीक्षण किया। मेब्बू होटल में जांच के दौरान एक कमर्शियल और एक घरेलू एचपीसीएल गैस सिलेंडर का अवैध व्यावसायिक उपयोग पाया गया। मौके से 13 अन्य उपभोक्ताओं के गैस कार्ड भी बरामद हुए, जिनके संबंध में संचालक मेवा लाल बर्मन कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रशासन ने दोनों सिलेंडर और कार्ड जब्त कर मामला कलेक्टर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है। मगज लड्डू और बेसन के लिए नमूने ‘मिलावट से मुक्ति’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. साहू ने मेब्बू होटल से मगज लड्डू और बेसन के नमूने एकत्रित किए। टीम ने इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बतासा निर्माण इकाई पर भी दी दबिश प्रशासनिक टीम ने बाजार क्षेत्र में स्थित रामाश्रय जायसवाल की बतासा निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया। यहां स्वच्छता और निर्माण प्रक्रिया की जांच के बाद बतासे का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में घरेलू गैस के अवैध उपयोग और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



Source link