खंडवा शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री, कसरावद विधायक सचिन यादव ने कहा कि वर्तमान में हो रही नियुक्तियों में यदि नाम छूट रहा है तो किसी भी नेता या कार्यकर्ता को नाखुश होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी में तो इतने पद हैं कि कार्यकर्ता भी कम पड़ जाएंगे। पार्टी के लिए काम करने की जरूरत है। हमने सालों से खंडवा में कांग्रेस का महापौर और विधायक नहीं देखा है। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान हरदा विधायक व खंडवा प्रभारी आरके दोगने, पूर्व विधायक राजनारायणसिंह पुरनी, नरेंद्र पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी आदि मौजूद थे। नई जिम्मेदारियां सौंपकर सम्मानित किया गया
शहर कांग्रेस कार्यकारिणी में विकास व्यास को संगठन महासचिव, राशिद भाटिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अविनाश शुक्ला, अहमद पटेल, बलराम वर्मा, नूरजहां बेगम, राजू सुनगत और सुरेश गुरवानी को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर आसिम पटेल, देवेंद्र थिटे, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, इस्माइल लोहार, कादर खान, महमूद हुसैन, महेंद्र बाबू, राम वर्मा, साधना जोशी और विनीत सकरगाए को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर आशी यशवंत सिलावट, अजीज अली, भुवनेश जोशी, धनाजी जाधव, फरहान शेख, किरण शर्मा, जितेंद्र यादव, प्रमोद डेविड, रोहित टोप्पो और तरनजीत सिंह बेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रेमांशु जैन को प्रवक्ता और विशाल सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
Source link