Last Updated:
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस साल यूपी बोर्ड रिजल्ट हर बार से पहले आने की संभावना है. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं.
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है
नई दिल्ली (UP Board Result 2026). यूपी बोर्ड के 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की धड़कनें घड़ी की सुइयों के साथ दौड़ रही हैं. सवाल एक ही है- यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के गलियारों में हलचल तेज है और कॉपियों का अंबार अब नंबरों में बदलने लगा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले 5 सालों का कैलेंडर इस बार की तारीख को लेकर क्या गवाही दे रहा है? इतिहास खुद को दोहराने वाला है या बोर्ड इस बार कोई नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है?
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट का पिछले 5 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे मार्च में ही घोषित हो गए. बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 भी जारी हो चुका है. ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे भी अप्रैल में जारी होने की संभावना जताई जा रही है. यूपी बोर्ड के पिछले 5 सालों के आंकड़े देखें तो एक रोचक पैटर्न नजर आता है.
- 2025: पिछले साल बोर्ड ने 20 अप्रैल के आस-पास नतीजे जारी कर सबको चौंका दिया था.
- 2024: इस साल भी अप्रैल के तीसरे सप्ताह (20 अप्रैल) में परिणाम घोषित हुए थे.
- 2023: 25 अप्रैल को नतीजे आए थे, जो उस समय का एक रिकॉर्ड था.
- 2022: इस साल परिणाम जून के दूसरे हफ्ते (18 जून) में आए थे, क्योंकि चुनाव के कारण परीक्षाएं देरी से हुई थीं.
- 2021: कोरोना काल के कारण बिना परीक्षा के जुलाई (31 जुलाई) में प्रमोटेड रिजल्ट जारी हुए थे.
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी कैसे चेक होती हैं?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने डिजिटल मूल्यांकन और फास्ट-ट्रैक डेटा एंट्री सिस्टम अपना लिया है. यही वजह है कि 3 करोड़ से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच अब महज 12 से 15 दिनों में पूरी हो जाती है. इस बार भी यूपी बोर्ड सचिव के निर्देशन में काम काफी पहले पूरा हो चुका है, जिससे अप्रैल 2026 में ही रिजल्ट आने की पूरी संभावना है.
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है. इस वजह से अक्सर upmsp.edu.in और upresults.nic.in जैसी वेबसाइट्स स्लो हो जाती हैं. स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड जैसी डिटेल्स पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप और एसएमएस (SMS) के जरिए भी यूपी बोर्ड स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें