ग्रहों के राजकुमार का गुरु की राशि में प्रवेश, 3 राशियों का आएगा अच्छा टाइम

ग्रहों के राजकुमार का गुरु की राशि में प्रवेश, 3 राशियों का आएगा अच्छा टाइम


Last Updated:

Budh Gochar 2026: मीन राशि के जातकों के लिए यह शुभ संयोग बेहद लाभकारी होने वाला है. लंबे समय से परेशान कर रहे विरोधियों पर विजय मिलेगी. पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं.

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय-समय पर ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति बदलती रहती है, जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ता है. जब बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव व्यापक रूप से देखने को मिलता है. यह बदलाव किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता बल्कि हर राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव लाता है. कुछ लोगों के लिए यह समय सफलता, लाभ और नए अवसर लेकर आता है, तो वहीं कुछ को चुनौतियों और सतर्कता की जरूरत पड़ती है, इसलिए बुध का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अप्रैल में ग्रहों की चाल एक बेहद खास योग बना रही है. 11 अप्रैल को बुध के मीन राशि में प्रवेश करते ही सूर्य, मंगल, शनि और बुध एक ही राशि में एकत्र हो जाएंगे. इस संयोग से शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा, जो ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है.

उन्होंने कहा कि इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह समय भाग्य चमकाने वाला साबित होगा. करियर, धन और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो तीन भाग्यशाली राशियां.

वृषभ- ग्रहों के राजकुमार बुध का यह राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद या मनमुटाव अब खत्म हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ने के भी योग बन रहे हैं. यदि आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रह सकता है. प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है और संतान से जुड़ी कोई सुखद खबर भी मिल सकती है.

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ युति और राशि परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. परिवार में चल रहे पुराने विवाद या मतभेद धीरे-धीरे समाप्त होने की संभावना है और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. यदि आप किसी इंटरव्यू, परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में रह सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलने के संकेत हैं. साथ ही संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की भी संभावना बन रही है.

मीन- बुध के गोचर से मीन राशि के लोगों के लिए यह शुभ संयोग बेहद लाभकारी रहने वाला है. लंबे समय से परेशान कर रहे विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बनेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना है. संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों को खुशखबरी मिल सकती है. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link