तपती गर्मी में शिमला जैसा ठंडा! बाजार में ये धांसू कूलर, मिनटों में कमरा चिल

तपती गर्मी में शिमला जैसा ठंडा! बाजार में ये धांसू कूलर, मिनटों में कमरा चिल


Last Updated:

Cheap and Best Cooler: गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है. दोपहर में चिलचिलाती धूप अब परेशान करने लगी है. लोग राहत के लिए तरह-तरह के विकल्प देख रहे हैं. वहीं एसी और कूलर की डिमांड भी बढ़ने लगी है. आज हम आपको कुछ ऐसे कूलरों के बारे में बताएंगे, जो इस समय बाजार में डिमांड में बने हुए हैं. इनकी कीमत 6000 रुपये से लेकर 14500 रुपये तक है.

मध्य प्रदेश के सीधी में गांधी चौराहा बाजार में इन दिनों कूलर की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है. बढ़ती गर्मी के बीच लोग तेजी से कूलर खरीद रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार, 22 इंच के बड़े कूलर की सबसे ज्यादा मांग है. ये कूलर तेज हवा देने के साथ बड़े कमरों को भी आसानी से ठंडा कर देते हैं. मध्यम वर्ग के लोग इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इनकी कीमत करीब 8500 से 9000 रुपये के बीच बताई जा रही है, जिससे बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

इस बार बाजार में नए रंग और डिजाइन वाले कूलर ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं और ये बजट में भी उपलब्ध हैं. लोकल 18 से बातचीत में दुकानदार प्रमोद सेन ने बताया कि ग्राहकों की पसंद बदल रही है और लोग कम कीमत में बेहतर कूलिंग और आकर्षक डिजाइन वाले कूलर खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

प्रमोद सेन के मुताबिक, इन दिनों 56 लीटर वाला कूलर बाजार में ग्राहकों की पसंद बना हुआ है. इसकी कीमत करीब 9500 रुपये है. इस कूलर पर तीन साल की वारंटी दी जा रही है, जिससे यह ग्राहकों के लिए भरोसेमंद विकल्प बन रहा है. मध्यम साइज के कमरों के लिए यह कूलर काफी अच्छा माना जा रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रमोद सेन के मुताबिक, 135 लीटर वाला कूलर 14500 रुपये में मिल रहा है. इसमें पांच साल की वारंटी दी जा रही है, जो ग्राहकों को काफी आकर्षित कर रही है. बड़े हॉल या बड़े कमरों के लिए यह बढ़िया विकल्प है.

प्रमोद सेन ने बताया कि 50 लीटर वाला मल्टीकलर कूलर सबसे सस्ता है, जिसकी कीमत करीब 6000 रुपये है. इसमें एक साल की वारंटी मिलती है और यह छोटे कमरों को अच्छी तरह ठंडा करने में मदद करता है.

उन्होंने आगे बताया कि 55 लीटर वाला ब्लोअर कूलर करीब 12500 हजार रुपये में मिल रहा है. इसकी कूलिंग तेज होती है और यह कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है, इसलिए इसकी डिमांड भी ज्यादा है.

टाटा कंपनी का कूलर 70 लीटर में आता है, जिसकी कीमत करीब 10500 रुपये है. इसमें एक साल की वारंटी मिलती है और यह मीडियम साइज के कमरे के लिए अच्छा और किफायती विकल्प है.



Source link