दमोह में तूफान से घर का छप्पर गिरा: महिला घायल, बच्चे सुरक्षित; प्रशासन से मदद की मांग – Damoh News

दमोह में तूफान से घर का छप्पर गिरा:  महिला घायल, बच्चे सुरक्षित; प्रशासन से मदद की मांग – Damoh News




दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव में गुरुवार देर रात आए तेज तूफान के कारण एक घर का छप्पर गिर गया। इस घटना में घर में सो रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान हल्की बहू के रूप में हुई है। परिजनों ने शुक्रवार सुबह उन्हें इलाज के लिए पटेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। महिला के भतीजे घनश्याम पटेल ने बताया कि उनकी चाची जमीन पर सो रही थीं, तभी आंधी-तूफान में घर के ऊपर लगी चादरें और लोहे के पाइप उन पर गिर गए। चीखने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला। मलबे की चपेट में आने से घर की सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घनश्याम पटेल ने यह भी बताया कि महिला के दो बच्चे पलंग पर दूसरी जगह सो रहे थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। प्रशासन से मदद की मांग घनश्याम पटेल ने प्रशासन से घर की मरम्मत के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा कृष्णा पटेल का निधन काफी समय पहले हो चुका है और अब परिवार में केवल चाची और उनके दो बच्चे ही हैं। पटेरा पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link