निवाड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महुआ का पेड़ जल गया। यह घटना तरीचर कला क्षेत्र के चचावली और पठाराम गांवों के गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी देर रात तकरीबन 3:30 बजे हुई। समय रहते 112 आपातकालीन सेवा और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे खेतों में खड़ी फसल और आसपास के गांव को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। महुए के पेड़ पर गिरी बिजली तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली सीधे महुआ के पेड़ पर जा गिरी, जिससे पेड़ तुरंत आग की लपटों में घिर गया। देखते ही देखते पूरा पेड़ जलकर खाक हो गया। घटना खुले क्षेत्र में हुई थी, जहां किसानों की कटी और खड़ी फसल मौजूद थी। तेज हवा के कारण आग के तेजी से फैलने का खतरा था, जिससे आसपास के खेतों और गांव को बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय निवासी प्रदीप साहू ने तत्काल 112 आपातकालीन सेवा पर सूचना दी। फायर बिग्रेड टीम ने पाया काबू सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। तरीचर कला चौकी प्रभारी संदीप यादव के निर्देश पर 112 पुलिस टीम, जिसमें अभिनेष यादव, कमलेश प्रजापति, आरक्षक सुमित और ड्राइवर प्रदीप शामिल थे, तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद नगर परिषद तरीचर कला की सीएमओ सुनीता खरे भी फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का कार्य तेजी से शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद आग को फैलने से पहले ही सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल सुरक्षित बच गई।
Source link